:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय में तेज रफ्तार हाईवे ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया जिस व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस मौत के बाद नाराज लोगों ने सड़क जामकर दिया और जमकर हंगामा करने लगे। आपको बताते चले कि बछवाड़ा थाना क्षेत्र में अहले सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शौच के लिए NH पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार हाईवा ट्रैक ने कुचल दिया। यह हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान रानी 03 पंचायत, वार्ड 11 निवासी स्वर्गीय गुलाती दास के 50 वर्षीय पुत्र विन्देश्वर दास के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करीब 1 घंटे तक NH को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही Dial 112 की टीम मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया, जिसके बाद आवागमन फिर से शुरू हुआ।इधर, बछवाड़ा थाना की गश्ती टीम भी मौके पर पहुंची। SI प्रभुनारायण सिंह ने शव का पंचनामा कर NH एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है, मामले की जांच की जा रही है।मजदूर दिवस पर मजदूर की मौत ने खड़े किए कई सवाल आखिर कब रुकेगा सड़कों पर मौत का तांडव।
बाइट परिजन




