रिपोर्ट- मनोज कुमार!
बेतिया से खबर है जहां चनपटिया प्रखंड क्षेत्र के मिश्रौली पेट्रोल पंप के समीप कल 30 अप्रैल गुरुवार की रात करीब 8 बजे एक चलती स्कॉर्पियो कार में अचानक आग लग गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कार मधुबनी से बारात लेकर लोरिया जा रही थी, तभी शॉर्ट सर्किट के कारण वाहन में आग भड़क उठी।
वायरल वीडियो में चालक आग बुझाने की कोशिश करता दिख रहा है, जबकि कार में सवार करीब छह लोग जान बचाने के लिए बाहर कूद कर भागे स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम के आने तक स्थिति काफी हद तक नियंत्रित हो चुकी थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।



