सुपौल में 09 मई लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत, डिस्ट्रिक्ट जज ने जागरूकता रथ को किया रवाना!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष चौहान!

सुपौल :- व्यवहार न्यायालय सुपौल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह के नेतृत्व में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, राहुल उपाध्याय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, अफजल आलम समेत अन्य जजों के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से आगामी 09 मई को सुपौल में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में गुरुवार को सुपौल व्यवहार न्यायालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह के द्वारा बताया गया कि आगामी 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लोग आकर अपने सुलहनीय मामला का निष्पादन करावें, जैसे बैंक लोन से संबंधित चेक बाउंस , बिजली से संबंधित विवाद, आपराधिक सुलहनीय मामले, मेट्रोमोनियल बाद एवं अन्य सुलहनीय मामले से संबंधित बेंच इस लोक अदालत में लगी रहेगी, जिसमें संबंधित पक्षकार अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करा सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अफजल आलम ने बताया कि 3050 से ज्यादा मामले चिह्नित किए गए है, और बैंक लोन से संबंधित लगभग 13000 मामले का नोटिस किया गया है।
जागरूकता रथ के इस कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के अलावे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम दिलीप सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवराज, मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी रामचंद्र प्रसाद एवं अन्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Join us on: