रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया
आज खगड़िया जिले में महिला एवं बाल विकास निगम खगड़िय के तत्वधान में चौथम परियोजना अंतर्गत कैथी गांव में सखी वार्ता आयोजित कर विवाह के रोकथाम , बाल विवाह के बारे में कानूनी जानकारी विस्तार से दी गयी l साथ ही साथ स्वास्थ्य ,पोषण एवं समग्र विकास हेतु बालिकाओं को बताया गया की लड़कियां जब शिक्षित होती हैं तो आने वाली पीढ़ी सशक्त होती है । हर बालिका को सशक्त बनाएं, शिक्षित करें, उनका उत्थान करें इस उद्देश्य से लड़कियों के अधिकारों को उजागर करना, उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना, लैंगिक भेदभाव एवं महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे मुद्दों को संबोधित करना है । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, देश को प्रगति के राह पर लाओ ,बेटी नहीं है किसी से कम ,मिटा दो अपने सारे भ्रम ,बेटी है अनमोल उपहार, शिक्षा है उसका अधिकार। और सरकार द्वारा चलायी गयी योजनाओं के बारे मे बताया गया l 181 महिला हेल्पलाइन नंबर,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर,112 इमरजेंसी नंबर एवं बाल विवाह अगेंस्ट होने वाली कानूनी करवाई पर चर्चा किया गया और इस अवसर पर लैंगिक विशेषज्ञ के द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं अन्य सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया l कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक, लैगिक विशेषज्ञ , प्रभारी केंद्र प्रशासक, विद्यालय के शिक्षक एवं आंगनवाड़ी सेविका सहित 65 किशोर एवं किशोरियों उपस्थित थे ।




