औरंगाबाद-अपने भतीजे की शादी में शामिल होने गए एक चाचा की वज्रपात की चपेट में आने से दर्दनाक मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- रुपेश कुमार!

औरंगाबाद अपने भतीजे की शादी में शामिल होने गए एक चाचा की वज्रपात की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के अटल बिगहा निवासी अक्षय राम के रूप में की गई है। अक्षय की मौत की खबर सुनते ही शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।बताया जाता है कि अक्षय अपने चचेरे भाई संजय राम के पुत्र ऋतिक राम के बारात में शामिल होने माली थाना क्षेत्र के गम्हरिया निवासी गोबिंद राम के घर गए हुए थे शादी समारोह संपन्न होने के बाद सुबह दुल्हन के विदाई से पूर्व वे शौच के लिए शामियाना के ही समीप स्थित खेत में गए थे। तभी तेज बिजली चमकी और वे वज्रपात की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही माली थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और उनके शव का अपनी सब्जी में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया

बाईट मृतक के परिजन

Join us on: