रिपोर्ट- अमित कुमार!
विधान परिषद के लिए नामांकन करने के लिए बीजेपी कार्यालय
से रवाना हुए विधान पारिषद के उम्मीदवार अरविंद शर्मा , बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मिठाइ खिलाकर दी शुभकामना ,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहां विधान परिषद से अरविंद शर्मा उम्मीदवार है 40 साल तक भारतीय जनता पार्टी के साथ काम किया है कई प्रकोष्ठों में रहे आज उनका नामांकन है अरविंद शर्मा जी को शुभकामनाएं है।हमारा बहुमत काफी बड़ा है एनडीए का हम उम्मीद करते हैं महागठबंधन से नामांकन करने की कोई हिम्मत भी नहीं करेगा
तेजस्वी यादव लगातार ट्वीट के जरिए अपराध को लेकर सवाल कर रहे हैं
संजय श्रावगी ने कहा अपराध पर बोलने का उनका कोई हक नहीं है उनकी जब सरकार थी सत्ता का संरक्षण था अपराधियों को कोई सत्ताधारी दल के नेता के घर मामूली कार्य होता था तो किसी ने किसी व्यवसाई के घर में मातम होता था
शोरूम से गाड़ी उठा लिया जाता था आज अगर अपराधी घटनाएं घट रही है तो अपराधी ऊपर पहुंचाये जा रहे हैं
सुल्तानगंज में घटना घटी अपराधियों की क्या हालत हुई सिवान में घटना घटी क्या हालत हुआ अपराधियों का
पूरा अधिकार माननीय सम्राट चौधरी ने पुलिस को दिया है पाताल के अंदर और जमीन के अंदर भी अपराधी है उनको खींच कर लाना और सजा दिलवाना है।तेजस्वी यादव को बोलने का कोई हक नहीं है तेजस्वी यादव पर के शासनकाल पर कोर्ट ने टिप्पणी दिया था।



