बेगूसराय – तेज आंधी बारिश में गिरी दीवार, दबकर युवक की मौत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर जहां तेज आंधी-तूफान ने ली एक युवक की जान। दीवार गिरने से मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई है। घटना बेगूसराय के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित चट्टी रोड की है जहाँ तेज आंधी-तूफान के दौरान अचानक एक कच्ची दीवार गिर गई, मृतक की पहचान चट्टी रोड निवासी बजरंगी सोनी के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दीपक कुमार आंधी-तूफान से बचने के लिए दीवार के पास खड़ा था, तभी तेज हवा के दबाव से दीवार भरभराकर गिर गई और वह उसके नीचे दब गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल दीपक को तुरंत बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है,
बाइट – परिजन

Join us on: