:- रवि शंकर अमित!
मोकामा- अपने मामा मोनू कुमार की शादी का मरवा स्नान करने गयी मासूम भांजी सोनाली कुमारी की गंगा नदी में डूब कर मौत हो गयी।यह घटना शिवनार नीलकंठ महादेव गंगा घाट पर हुई।बख्तियारपुर प्रखंड के सबनिमा ग्राम निवासी कलिंदर पासवान की पांच वर्शिया सोनाली कुमारी की मौत से शादी का माहौल मातम में बदल गया। मामा मोनू कुमार मोर स्टेशन का रहने वाला है। मासूम भांजी मंगलवार को ही नाना घर आई थी।इस घटना के बाद मोर स्टेशन पर मातम पसर गया।मोकामा पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।




