:- रवि शंकर अमित!
– बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर में अपराधियों ने पेट्रोल पंप से लौट रहे दो युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुये दोनों को गोली मार दी! घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, दो युवक अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाकर वापस लौट रहे थे। तभी गमछा से मुंह बांधे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछा किया और उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं।
हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिनकी पहचान
साईना यादव: निवासी- माधोपुर।
प्रकाश कुमार: निवासी- वीरपुर।
के रुप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा घटनास्थल पहुँचकर जाँच में जुटी है!
वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
बाईट – परिजन ।




