बाढ़-डायन बताकर महिला को बेहोश होने तक पीटा, मृत समझकर भागे लोग!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


खबर बाढ़ अनुमंडल से सामने आई है बाढ़ थाना क्षेत्र के दयाचक स्थित पुरानी पोस्ट ऑफिस गली में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक बेकसूर महिला अंजलि देवी को अंधविश्वास के कारण बुरी तरह पीटा गया, किसी प्रकार महिला की जान बच पाई!
पीड़िता के अनुसार वो अपनी दुकान पर बैठी थी।
तभी 8 से 10 लोगों का एक उग्र समूह, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं, ने अंजलि पर ‘डायन’ होने का आरोप लगाते हुए भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं।
विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट इतनी बर्बर थी कि अंजलि देवी दर्द से कराहते हुए मौके पर ही बेहोश हो गई। लोगों ने उसे मृत समझा और मौके से फरार हो गए।
परिजन आनन-फानन में अंजलि को लेकर बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहाँ फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के परिवार ने बाढ़ थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बाईट – पीड़िता का पति का

Join us on: