गयाजी- सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मुख्यमंत्री ने गयाजी के एक ही परिवार के 6 लोगों की सड़क दुर्घटना में हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का दिया निर्देश।

पटना, 26 अप्रैल 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज गयाजी के एक ही परिवार के

6 लोगों की झारखण्ड राज्य के हजारीबाग जिला के चौपारण क्षेत्र के दनुआ घाटी में सड़क दुर्घटना में हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

Join us on: