भाजपा कार्यालय में नेताओं कार्यकर्त्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर

आज मुजफ्फरपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सुना गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को गंभीरता से सुना और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री राजभूषण जी, पूर्व सांसद श्री अजय निषाद जी, पूर्व मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता जी,पूर्व एमएलसी गीता रानी जी, मेयर श्रीमती निर्मला साहू जी,जिला अध्यक्ष श्री विवेक कुमार जी, जिला प्रभारी श्री रमेश श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री मनोज तिवारी जी, श्री रवि शंकर कुशवाहा जी, श्री मुकेश जी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन को देश के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि “मन की बात” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने और प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री जी के विचारों एवं संदेशों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करेंगे, ताकि राष्ट्र निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा, जहां सभी ने एकजुट होकर देशहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Join us on: