:- रवि शंकर अमित!
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के उपरांत भाजपा मुख्यालय पटना में जमकर आतिशबाजी की गई एवं मिठाइयां बांटी गई, नेता कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाई और अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय के मुख्य द्वार पर लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की, इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि यह विश्वास मत बिहार की जनता का विश्वास का प्रतीक है, इस विश्वास मत से यह साबित हुआ बिहार की जनता ने जो सरकार को जिस आशा और विश्वास के साथ बनाया था उस पर खडा उतरने का काम करेगा। इससे बिहार की जनता में एवं बिहार बीजेपी में जमकर उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सरोज रंजन पटेल, मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा, बृजेश सिंह रमन, अरविंद सिंह, पंकज सिंह राजीव रंजन राकेश सिंह,संजय चंद्रवंशी, वीरेंद्र चंद्रवंशी, सत्येंद्र वर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जमकर पार्टी कार्यालय में खुशिया मनाई।




