रिपोर्ट- कुमार हर्ष!
बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था की ‘हाय तौबा‘ ,मरीज को लेकर पटना जा रही थी सरकारी एम्बुलेंस,बीच रास्ते में तेल खत्म होने के बाद मरीज की हुई मौत….खूब हुआ हंगामा
बिहार में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक ऐसा नजारा सामने आया जिसने स्वास्थ्य विभाग की पूरी पोल खोलकर रख दी।दरअसल जमुई जिले के झाझा निवासी धीरज रविदास की स्थिति नाजुक होने के बाद उसे जमुई सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया।परंतु अफसोस की बात ये है कि जब सरकारी एम्बुलेंस मरीज को लेकर पटना के लिए निकली तो महज 15 किलोमीटर पहुंचते ही एम्बुलेंस का फ्यूल खत्म हो गया और इसके बाद करीब ढाई घंटे तक मरीज एम्बुलेंस में जिंदगी और मौत की जंग लड़ते रहा और आखिरकार उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान जमुई जिले के झाझा बाबुबांक निवासी 70 वर्षीय धीरज रविदास के रूप में हुई है।आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर बवाल काटा।
इधर इस संदर्भ में जमुई के सिविल सर्जन ने एम्बुलेंस चालक पर कार्रवाई करने की बात कही है।



