रिपोर्ट – संतोष तिवारी
: कॉंग्रेस के मलिका अर्जुन खड़गे के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी से संबोधन किये जाने से भाजपा द्वारा पूरे देश मे मलिका अर्जुन खड़गे और कॉंग्रेस के खिलाफ आक्रोश और गुस्सा देखने को मिल रहा है.
वही बिहार के मुजफ्फरपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कॉंग्रेस के उस प्रतिक्रिया को अपने तीखे अंदाज में मलिका अर्जुन खड़गे पर टिपणी करते हुए पागल तक की संज्ञा दे दी और कहा कि इस स्थिति में उन्हें पागलखाना भेजना चाहिये और उन पर प्राथमिकी भी दर्ज कराना चाहिये ये स्थिति माफ करने वाली नही है.
सुरेश शर्मा ने कहा कि इस तरह से विवादित बयान देकर बाद में माफी वाली बात भी नही होनी चाहिए , प्रधानमंत्री को देश देश की जनता ने चुना है और इस तरह की बयानबाजी देश की जनता का भी अपमान है.
बाइट:- सुरेश कुमार शर्मा पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता




