4 एकड़ 80 डिसमिल जमिन पर अंचल प्रशासन ने भूस्वामी को दिलाया दखल!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अंचल छेत्र अंतर्गत अरेर थाना के भदुली गांव में दंडाधिकारी व भारी पुलिस बलों की मौजूदगी में भदुली मौजा के खेसरा संख्या 504 खाता संख्या 46 के 4 एकड़ 80 डिसमिल जमीन का सीमांकन करवाकर अंचल प्रशासन ने भूस्वामी को दखल कब्जा दिलाया। ज्ञात हो कि इस जमीन पर भदुली गांव निवासी अशेश्वर यादव, उदय यादव, मिश्रीलाल यादव, इंद्रदेव यादव, घुरण यादव व देवन यादव ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। जिसके विरुद्ध भूस्वामी अरेर थाना के धकजरी निवासी प्रकाशचंद मिश्र ने उच्च न्यायालय पटना में परिवाद दायर किया था। जिसमें उच्च न्यायालय ने सीडब्ल्यूजेसी संख्या 401/78 में वास्तविक भूस्वामित्व का अधिकार श्री मिश्र का होने का निर्णय दिया था। हालांकि इससे पूर्व में भी सभी कागजात रहने के कारण डीसीएलआर व समाहर्ता के स्तर से भी इस वाद में सुस्वामी के पक्ष मे निर्णय दिया गया था। लेकिन प्रतिवादियों ने उक्त जमिन से अवैध कब्जा नही हटाया। जहां भूस्वामी ने उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार उक्त भूमि का सीमांकन व दखल कब्जा दिलाने की गुहार प्रशासन से लगाई। जब अंचल प्रशासन ने उक्त जमीन की मापी कराने एवं सीमांकन कराने की प्रक्रिया शुरू की तो प्रतिवादी पुनः विवाद उत्पन्न करने लगे। जिसके वजह से तत्काल सीमांकन कार्य स्थगित कर दिया गया। पुनः सीओ द्वारा सीमांकन हेतु विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु एसडीएम को पत्र भेजकर पुलिस बल उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। जहां एसडीएम ने सीओ अभिषेक आनंद को बतौर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करते हुए पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति कर विधि व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिये। उक्त निर्देश पर सीओ अभिषेक आनंद, आरओ गणेश साह तथा जिला पुलिस केंद्र से आये महिला पुरुष पुलिस बलों की उपस्थिति में उक्त जमीन का सीमांकन करवाकर भूस्वामी को दखल कब्जा दिलाया गया। अंचल प्रशासन की उपस्थिति में पूरे जमीन पर पिलर देकर उसमें कटीले तार बंधा कर घेराबंदी कराया गया। मौके पर अरेर थाना के एसआइ निरंजन कुमार, राजस्व कर्मचारी ध्रुव मंडल, अमीन लोकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Join us on: