सुपौल में मॉर्निंग वॉक के दौरान अपराधियों ने बुजुर्ग महिला का छीना चेन, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान, सुपौल।

सुपौल में मॉर्निंग वॉक के दौरान अपराधियों ने बुजुर्ग महिला का छिना चेन, सीसी टीवी में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस

सुपौल जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के सदर बाजार स्थित वार्ड नंबर 11 का है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने गले का चेन छीन ली। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता मीणा देवी शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। टहलकर जब वह अपने घर के पास पहुंचने ही वाली थीं, तभी गली में पहले से घात लगाए एक युवक अचानक उनके पास पहुंचा और उनके गले दबाकर गले से सोने की चेन झपट ली। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही दूसरा युवक बाइक लेकर वहां पहुंच गया। दोनों बदमाश तेजी से बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
घटना के दौरान झपटमारी की वजह से मीणा देवी के गर्दन पर सूजन आ गई है। इस वारदात के बाद से उनका परिवार दहशत में है। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश और भय का माहौल देखा जा रहा है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस तरह की घटनाओं ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Byte :- मीणा देवी, (पीड़िता) सुपौल।

Join us on: