रिपोर्ट – संतोष तिवारी
मुजफ्फरपुर
बाबा साहेब के विचारों और संघर्षों से ही समाज में आएगी समरसता भाजपा जिला कार्यालय पूर्वी में संगोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरपुर, 18 अप्रैल 2026। आज भाजपा जिला कार्यालय में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार झा ने की। इस अवसर पर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
मुख्य वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखि
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा
“बाबा साहेब एक साधारण परिवार में जन्मे थे, लेकिन उनके विचार और कार्य असाधारण थे। उन्होंने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों और भेदभाव का सामना किया, फिर भी शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। आज हमें उनके ही तरह’शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ मूल मंत्र को आत्मसात करने की आवश्यकता है।”इस कार्यक्रम के प्रदेश सह प्रभारी मनोरमा पासवान ने भी अपनी बात रखी आज मुझे अत्यंत गर्व हो रहा है कि मैं भारत में महान व्यक्तित्व संविधान निर्माण और सामाजिक न्याय के डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के बारे में यही कहना चाहती हूं कि यदि हम बाबा साहेब के आदर्श पर चले तो एक मजबूत समाज और स्मृति भारत निर्माण कर सकते हैं यही उनके प्रति मेरी सच्ची श्रद्धांजलि है
पूर्व मेयर जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान बनाकर बाबा साहेब ने हर नागरिक को समान अधिकार दिया है। हमें समाज के हर वर्ग तक शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए, यही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
अरविंद सिंह ने भी अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि
सामाजिक न्याय और शिक्षा – बाबा साहेब के विचार”।
शिक्षा पर जोर हर प्रकार के अन्याय के खिलाफ खड़ा होना चाहिए फेकू राम ने कहा कि बाबा साहेब के संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो” पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ने मंच संचालन किया धन्यवाद ज्ञापन अंजलि शाह ने की इस कार्यक्रम मे
मुख्य रूप से उपस्थित रहे: रविंद्र प्रसाद सिंह पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, मनोरमा पासवान प्रदेश सह कार्यक्रम प्रभारी, सुरेश कुमार जिला उपाध्यक्ष, फेकू राम जिला उपाध्यक्ष, अरविंद सिंह जिला उपाध्यक्ष, इंदिरा सिंह जिला उपाध्यक्ष, परितोष सिंह जिला मंत्री, रंजन कुमार ओझा मीडिया प्रभारी, सतीश कुमार सिंह अरविंद सिंह विधानसभा प्रभारी, सैयद अफरीदी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष, अंजलि साह महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी, रोहन कुमार एवं अन्य जिला पदाधिकारी व मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




