:- रवि शंकर अमित!
-मोकामा में आयोजित बाबा परशुराम राजकीय महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे।20 अप्रैल की शाम मुख्यमंत्री का परशुराम मन्दिर आगमन होगा।बाबा परशुराम की पूजा-अर्चना करने के बाद सम्राट चौधरी इस महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।मुख्यमंत्री के साथ उद्घाटन समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी,पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी इस उद्घाटन समारोह में मंच साझा करेंगे।उद्घाटन समारोह को सफल बनाने के लिये बाढ़ एसडीओ गरिमा लोहिया,एसडीपीओ रामकृष्णा, मोकामा बीडीओ रवि कुमार, मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने शनिवार को तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।इस दौरान परशुराम सेवा समिति के सदस्यों ने भी शिरकत की।





