:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन इसके बावजूद शराब पीने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से है जहां शराब के नशे में एक युवक ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।बताया जा रहा है कि लाखों थाना पुलिस ने सफापुर इलाके से एक युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार उसे मेडिकल जांच के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया। मेडिकल टेस्ट के बाद युवक ने अस्पताल परिसर में करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा किया।इस दौरान उसने पुलिस और अस्पताल कर्मियों के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा किया, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।शराबी युवक ने कहा कि उसने थोड़ी सी शराब पी थी। साथ ही उसने दावा किया कि जब खुलेआम हर जगह शराब मिल रही है, तो लोग शराब पिएंगे ही। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर शांत कराया। युवक की पहचान सफापुर निवासी विक्की पासवान के रूप में की गई है। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद लाखों थाना पुलिस उसे अपने साथ थाना ले गई, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शराबबंदी वाले राज्य में इस तरह की घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बाइट_ बिक्की पासवान शराबी युवक




