मोकामा के घोसवरी में जदयू सांगठनिक चुनाव में विवाद के कारण प्रक्रिया स्थगित!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

इन दिनों प्रदेश भर में जदयू अपने संगठन के नेताओं का निर्वाचन अथवा सर्वसम्मति से मनोनयन कर रही है, इसी दौरान बाढ़ अनुमंडल के घेाषबरी थाना क्षेत्र में आयोजित घाेसवरी प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुनाव विवाद के कारण स्थगित कर दिया गया, सूत्रों की माने तो प्रखंड अध्यक्ष चुनाव के दौरान जमकर मारपीट तक हुई कुर्सियां तोड़ी और फेंकी गई,लात घुसे तक चले, प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्वाचन सर्वसम्मति से होना तय किया गया था, परंतु यहां 6 लोगों ने बतौर उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर दिया, जिस वजह से विवाद शुरू हुआ हुआ तो फिर जोर पकड़ता चला गया और नौबत हाथापाई तक आ गई नतीजतन चुनाव को स्थगित करना पड़ा, जदयू नेताओं के अनुसार अब प्रदेश नेतृत्व ही घेासवरी प्रखंड अध्यक्ष का मनोनयन करेगी!

Join us on: