ट्रैक्टर की ठोकर से अपने बहनोई के साथ बाइक पर जा रहीं महिला की मौत!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

हरलाखी थाना क्षेत्र के गंगौर गांव के पास एनएच 227 की घटना

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र स्थित गंगौर गांव मे एनएच 227 सड़क पर सोमवार की शाम एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की ठोकर से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका साहरघाट थाना क्षेत्र के केरवा गांव की संतोष महतो की 27 वर्षीया पत्नी विभा देवी बताईं जा रहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने मायका पिपरौन से अपने जीजा के साथ बाइक पर अपने छोटे पुत्र को लेकर केरवा आ रही थीं। जहां गंगौर गांव से निकलते ही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सामने से बाइक सवार को ठोकर मार दिया। जिससे बाइक पर बैठी महिला ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उसी मार्ग से जा रहे साहरघाट थाना क्षेत्र के खिरोदनी टोल निवासी उदय कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए महिला को उठाकर साहरघाट स्थित एक निजी हॉस्पिटल में लाकर भर्ती कराया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की सूचना परिजन मिलते ही परिजन पहुंचकर रोने बिलखने लगे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई। समाचार प्रेषण तक शव को पोस्टमार्टम में भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही थी। इस संबंध में हरलाखी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस को भेजा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Join us on: