रिपोर्ट – प्रमोद सीवान!
सीवान जिला पुलिस ने होली पर्व को लेकर चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत मैरवा थाना क्षेत्र के धरनी छापर चेक पोस्ट पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 1028 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान से एक ट्रक के जरिए भारी मात्रा में शराब यूपी के रास्ते बिहार के मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही है। सूचना के बाद मैरवा पुलिस ने धरनी छापर चेक पोस्ट पर सख्ती बढ़ाते हुए विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान यूपी की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई।
जांच में पाया गया कि ट्रक में धान की भूसी लदी हुई थी, जिसके नीचे बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने मौके पर ही ट्रक को जब्त कर लिया और एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और तस्करों में दहशत का माहौल है।
बाइट पुरन कुमार झा एस पी




