बाहुबली अनंत सिंह के गांव पहुंचा बच्चा चोर, कहा, उनके भाई से मिलने आया हूं!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ -मोकामा विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में आज अचानक एक बच्चा चोर के पकड़े जाने से हंगामा मच गया।गांव वालों के पकड़े जाने पर उसने कहा कि वह नदवां में अनंत सिंह के बड़े भाई फाजो सिंह से मिलने आया है। दरअसल अनंत सिंह के बड़े भाई फाजो सिंह की कई साल पहले ही मौत हो चुकी है। इस बात से ग्रामीण और भड़क गए और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
नदवानन गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रसोइया का चार साल का बच्चा स्कूल के बाहर खेल रहा था। तभी एक अनजान व्यक्ति उसका हाथ पकड़कर ले जाने लगा। तभी बच्चे की मां ने उसे देख लिया और चोर को डांट डपटकर मौके से भगा दिया। इसके बाद वह स्कूल में अपने काम के लिए चली गई। जब उन्होंने दोबारा उस युवक को बच्चे को पकड़कर ले जाते देखा, तब उन्होंने हल्ला कर गांव के लोगों को बुला लिया। ग्रामीणों ने जब आरोपी का बैग चेक किया तो उसमें रूई, सुई, कैंची, दवा, एलआईसी के पुराने कागजात मिले, जिससे लोगों का संदेह और गहरा हो गया। लोगों ने तुरंत डायल 112 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम बच्चा चोर के आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। बच्चे के पिता विजय सिंह ने बताया कि पूछताछ करने पर वह बराबर झूठ बोल रहा था। उसने कहा कि वह विधायक अनंत सिंह के भाई फाजो सिंह से मिलने आया है। जबकि फाजो सिंह की कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। वहीं आरोपी ने बताया कि वह एलआईसी के कार्य से इस क्षेत्र में घूमने आया था। उसका घर बख्तियारपुर प्रखंड के सैदपुर गांव में है। उसने अपना नाम आदित्य कुमार बताया है। वह बाढ़ एलआईसी ब्रांच में काम करता है।
थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि वह मानसिक रूप से कमजोर है, वह बच्चा चोर नही है बच्चे के परिजनों ने आवेदन नही दिया है।

Byte – आरोपी व परिजन

Join us on: