संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा पुलिस को मध्यनिषेध अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 126 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। इस दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टाटा बिलोना कार को भी जब्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैजनाथपुर थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि सौरबाजार की ओर से एक कार में भारी मात्रा में मादक पदार्थ लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध टाटा बिलोना कार को रोककर तलाशी ली गई, जहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो युवकों सौरव कुमार और संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
BYTE :- साइबर डीएसपी अजीत कुमार




