बाढ़- कुख्यात कोढ़ा गैंग द्वारा की गई 6 लाख लूट की घटना का पर्दाफाश!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

6 लाख की लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, गुरुवार को कोढ़ा गैंग के बाइक सवार दो शातिर ने बैंक से पीछा कर लूट की घटना को दिया था अंजाम

देश के विभिन्न राज्यों में लूट, चोरी जैसे अपराध में कोढ़ा गैंग का कहर है, बाढ़ में भी गुरुवार को कोढ़ा गैंग के दो शातिर ने एक व्यक्ति से छः लाख रूपए लूट लिए, पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज की जांच कर लूटकांड के आरोपी की जांच शुरू कर दी। लूटकांड के तार कोढ़ा गैंग से जुड़े होने का सबूत मिलने के बाद कटिहार में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र से राजन यादव के घर से लूट की छः लाख राशि बरामद कर ली गई, लेकिन दोनों शातिर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि व्यापारी ललन कुमार अपने एक सहयोगी के साथ बैंक से रुपए निकालने गए थे, बैंक से छः लाख रुपए निकालने के बाद उनका सहयोगी शोरूम के पास रुक गया और वह रुपए लेकर घर लौट रहे थे, तभी दो बाइक पर दो सवार अपराधी ने पीछे से झपट्टा मारकर रुपए से भरा झोला छीन लिया और फरार हो गया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लूटे गए रुपए बरामद कर लिए हैं लेकिन इसकी जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी है। उन्होंने बताया कि तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दो लोगों की संलिप्तता सामने आई है, वह दोनों कटिहार के रहने वाले हैं और कोढ़ा गैंग के सदस्य हैं। वह किस तरह बाढ़ पहुंचे और किस तरह इस घटना को अंजाम दिया इसकी जांच की जा रही है। कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र निवासी राजन यादव के घर से रुपए बरामद हुई है। संभवतः यह ब्यक्ति का बैंक से ही पीछा कर रहा था।
बाइट कुंदन कुमार, ग्रामीण एसपी पटना

Join us on: