सीतामढ़ी। शाहिद रजा
सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के मोहनी पंचायत के मऊराहा पुल के समीप शनिवार की अहले सुबह दो शव देखते ही लोगों के होश उड़ गए लोगों यह घटना आग की तरह फैलने लगी स्थानीय लोगों ने घटना की जानकरी नानपुर थाना को दी सूचना मिलते थाना अध्यक्ष रुपेश कुमार, प्रशिक्षु पुअनि सन्देश कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे दोनों मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के औराई थाना क्षेत्र घनश्यामपुर बेसि गांव के जयकिशोर दास के 22वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार एवं सोहन पंडित के 19वर्षीय पुत्र के रौशन कुमार के रूप मे हुई है जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के गांव से शुक्रवार की रात्रि नानपुर थाना क्षेत्र के भदियन गांव में बारात आई थी। बताया गया है कि शादी समारोह में शरीक होने के बाद रात्रि में ही उक्त दोनों एक मोटरसाईकिल से अपने गांव घनश्यामपुर बेसि लौट रहे थे। नानपुर थाना के मऊराहा पुल के पास दोनों सड़क दुर्घटना में मौत के शिकार हो गए। थाना अध्यक्ष रुपेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। लोगों का मानना है कि अत्यधिक कुहासा घटना का कारण बना होगा, तो कुछ लोग अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत का कारण मान रही है तो कोइ दीवाईडर से टकरानी की बात कह रहे है।




