रिपोर्ट – सुमित कुमार
भूमि विवाद में दो भाइयों में चाकूबाजी, एक-दूसरे की ली जान. छोटे भाई शैलेश की मौके पर हुई मौत, बड़े भाई मुकेश ने अस्पताल जाने के क्रम में तोड़ा दम। टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के खपरा गांव की घटना, मामले की जांच में जुटी है पुलिस!
मुंगेर : टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के खपरा गांव के कुशवाहा टोला में भूमि विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि दो सगे भाइयों की जान चली गई। घटना में छोटे भाई शैलेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़े भाई मुकेश कुमार अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई। दोनों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही खड़गपुर एसडीपीओ अनिल कुमार पहुंचे। घटनास्थल की पुलिस ने घेराबंदी कर दी है। खपरा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह के चार पुत्र है पहला अशोक कुमार दूसरा मदन मोहन तीसरा मुकेश कुमार और चौथा शैलश कुमार सिंह है। चार भाइयों में शैलेश कुमार सबसे छोटा और मुकेश कुमार उससे बड़ा था । चारों भाइयों के बीच कई वर्ष पूर्व ही बंटवारा हो चुका था, लेकिन शैलेश और मुकेश के बीच रास्ते के लिए भूमि छोड़ने को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। आए दिन कहासुनी और मारपीट की स्थिति बन जाती थी। मंगलवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि दोनों भाइयों ने एक-दूसरे पर चाकू और और लोहे की खंती से एक दूसरे पर हमला किया शैलेश के पेट से लेकर चेहरे तक चाकू और खंती से के कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मुकेश कुमार सिंह को पुलिस ने आनन-फानन में संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, रास्ते में ही मुकेश ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही टेटिया बंबर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा।
वही मृतक शैलेश की पत्नी सविता कुमारी ने बताया की वह दो दिन पूर्ब अपने 9 वर्षीय बेटी आरुषि के साथ अपने मायके बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र डाढ़ा गांव गए थे ,वही आज सुबह पड़ोसी ने सुचना दी की दोनों भाई की बीच विवाद हुआ है जिसमे मेरे पति की मौत हो गयी जिसके बाद हम सुसराल पहुंचे जंहा घर के बाहर पति खून से लथपथ थे और उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया की पति के बड़े भाई मुकेश कुमार सिंह से कई वर्षो से भूमि विवाद चल रहा था .उन्होंने कहा की घटना के समय मेरे पति के दोनों बड़े भाई मौजूद थे लेकिन उन्होंने लड़ रहे दोनों भाई को छुड़ाने का काम नहीं किया जब मौत हो गयी तो सभी लोग घर में ताला लगाकर फरार हो गए!
वही मृतक शैलेश के ससुर ने बताया की सुभाष मंडल ने बताया की जब हमलोगो को जानकारी मिली तो हम अपनी बेटी को लेकर बेटी के ससुराल पहुंचे ,लेकिन हमारे दामाद शैलेश कुमार की मौत हो चुकी थी और उसका बड़ा भाई मुकेश कुमार घायल अवस्था में जमीन पड़ पड़ा था जिसके बाद पुलिस पहुंची और मुकेश कोअस्त पताल ले गयी जंहा उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया की मुकेश की शादी आठ वर्ष पूर्ब हुई थी और शादी के दो महीने बाद पत्नी ने उसे छोड़ दिया। उन्होंने कहा की दमाद के दो बड़े भाई अशोक कुमार और मदन मोहन मिलकर दोनों भाई को नहीं चाहते थे और दोनों की सम्पति को हड़पना चाह रहे थे ,जसिके कारण अक्सर मेरे दमाद और मुकेश के बिच में अक्सर विवाद होता था। उन्होंने कहा घटना के बाद दोनों भाई के परिवार फरार हो गए.
वही मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया की जमीन बंटवारे को लेकर खपड़ा गांव में दो सगे भाई के बीच विवाद हुआ इस दौरान दोनों की मौत हो गयी। उन्होंने कहा की इस मामले को लेकर खड़गपुर एसडीपीओ मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया की मृतक के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस दर्दनाक घटना के बाद खपरा गांव में शोक की लहर है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।




