रिपोर्ट- सुमित कुमार!
केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह दो दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे थे जहां उन्होंने आज मुंगेर एवं बांका जिले की सीमा पर अवस्थित प्रसिद्ध तांत्रिक शक्तिपीठ तेलडीहा मंदिर में पूजा अर्चना और दर्शन किया। मंदिर के मुख्य पुजारी श्याम आचार्य ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना कराया और जोड़ा पाठा की बलि दी।वही उनके साथ मुंगेर विधायक कुमार प्रणय , जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल ,मुंगेर के डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर,एसपी सैयद इमरान मसूद,बांका के एसपी और डीएम ,भागलपुर के कमिश्नर सहित कई अधिकारी , नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वही ललन सिंह ने बताया कि देश की सुख समृद्धि और शांति के लिए आज तेलडीहा महारानी से आशीर्वाद लिया है। यही कामना है कि देश में सुख शांति अमनचैन कायम रहे।
मंदिर के मुख्य पुरोहित श्याम आचार्य ने बताया कि केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के मन में था मां को बलि देना। मेरा पूजा-पाठ हो मंदिर में, सब कल्याण के लिए। मां से उनको विश्वास है, इसलिए वो आते-जाते हैं, बराबर आते हैं, उनकी जब इच्छा होती है तब आते हैं।आज उन्हीं का पूजा हुआ। ललन सिंह यही है कि मां को जो मन से ध्यान देते हैं, जिनको विश्वास है, सब पूरी है, उनकी मां इच्छा पूरा करते हैं। उनका यहां आस्था है ललन बाबू का। वो आते-जाते हैं।हर साल आते हैं आज उनका विशेष पूजा था। गर्व गृह में उनका ही पूजा हुआ उसके बाद बलि दी गयी ।




