डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का लखीसराय में होगा भव्य स्वागत,28 को नगर भ्रमण, 29 को हलसी का करेंगे दौरा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

​उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा 28 नवंबर को लखीसराय पधारेंगे, उत्सवी माहौल में होगी अगवानी

​लखीसराय। बिहार के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री विजय कुमार सिन्हा जी के पुनः डिप्टी सीएम का पदभार संभालने के बाद पहली बार अपने गृह जिले लखीसराय आगमन को लेकर पूरे नगर में हर्ष और उत्सव का वातावरण है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, माननीय उपमुख्यमंत्री 28 नवंबर 2025 को लखीसराय पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत और अभिनंदन के लिए नगरवासी अत्यंत उत्साहित हैं।
माँ बाला त्रिपुर सुन्दरी, शक्तिधाम ​मंदिर से जिला समाहरणालय लखीसराय तक भव्य नगर भ्रमण ​कार्यक्रम की शुरुआत 28 नवंबर 2025 को प्रातः 9:30 बजे होगी। माननीय उपमुख्यमंत्री जी सबसे पहले माँ बाला त्रिपुर सुन्दरी शक्तिधाम, बड़हिया में पूजा-अर्चना करेंगे। पूजा के उपरांत, वे एक खुली जीप में सवार होकर बड़हिया नगर से लखीसराय जिला समाहरणालय तक भव्य नगर भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे मार्ग में उपस्थित समर्थकों और आम नागरिकों का अभिवादन स्वीकार करेंगे।
​माननीय उपमुख्यमंत्री जी के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों पर व्यापक तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। गाजे-बाजे, पुष्प वर्षा, रंग-बिरंगी सजावट, तोरण द्वार और भव्य स्वागत मंचों का निर्माण किया जा रहा है। स्वागत कार्यक्रमों में महिलाओं, युवाओं, व्यापारी समाज और आम नागरिकों की विशेष भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। शहर में चारों ओर उत्सवी माहौल है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि यह स्वागत अविस्मरणीय और गरिमामय बनेगा।
इस अवसर पर
​भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक कुमार सिंह ने कहा,
लखीसराय के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है कि हमारे लोकप्रिय नेता एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री माननीय विजय कुमार सिन्हा जी पुनः अपने गृह जिले आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं और आमजन में जिस उत्साह की लहर है, वह बताता है कि जनता का स्नेह और विश्वास उनके साथ है। पूरा जिला एक ऐतिहासिक स्वागत के लिए तैयार है।
​मीडिया प्रमुख अजय कुशवाहा ने कहा,
माननीय उपमुख्यमंत्री जी के स्वागत को लेकर जिले भर में अभूतपूर्व ऊर्जा है। हर वर्ग, हर समुदाय का व्यक्ति इस आयोजन में दिल से जुड़ रहा है। लखीसराय उनकी कर्मभूमि रही है, इसलिए जनता का प्रेम स्वाभाविक और अत्यंत भावपूर्ण है। श्री दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला महामंत्री सनोज साहू जी के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी को पूरी सजगता के साथ सुनिश्चित किया है।
​नगर भ्रमण के बाद, 29 नवंबर 2025 को माननीय उपमुख्यमंत्री जी रामगढ़ प्रखंड एवं हलसी प्रखंड का भी दौरा करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से मिलकर क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Join us on: