रिपोर्ट- सुमित कुमार!
-मुंगेर : एक दिवसीय कार्यक्रम में मुंगेर के जमालपुर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कार्यक्रम के समाप्ति के समय बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जमालपुर के पूर्व विधायक शैलेश कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया ,जिसके बाद मुख्यमंत्री ने भेंट किये गए अंग वस्त्र पूर्व मंत्री के गले में पहना दिया। जिसके बाद पूर्व मंत्री ने केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद को भी अंग वस्त्र भेंट किया लेकिन केंद्रीय मंत्री ने अंग वस्त्र को तुरंत उठाकर टेबल पर रख दिया जिसके बाद पूर्व मंत्री ने सम्राट चौधरी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के कंधे पर हाथ रखकर पुर्ब मंत्री से बात करवाने की कोशिश करना चाह रहे थे लेकिन ललन सिंह ने कुछ कह कर आगे निकल गए। जिसके बाद मंच के दीर्घा में बैठे लोगो ने शैलेश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।
वही पूर्व मंत्री द्वारा मंच पर मुख्यमंत्री को सम्मान किये जाने के बाद जमालपुर में राजनीति गरमा गई है लोग कई तरह के मतलब निकाल रहे है।




