रिपोर्ट- अमित कुमार!
स्वामी बाल योगी उमेश नाथ ने पटना में एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वे ईट का जवाब पत्थर से देंगे। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के द्वारा यूपी में किए जा रहे एक्शन पर कहा कि जब मुग़ल का शासन था तो हमारे मंदिरों को खंडित किया था, अब हमारी सनातन परंपरा की सरकार आई है तो हम भी अपने तरीके से उसको चलाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने आई लव मोहम्मद विवाद पर कहा कि आई लव मोहम्मद और आई लव राम एक साथ बोले जा रहे हैं, लेकिन हमारे यहां तो रामचरितमानस में पहले कहा गया है कि हरि व्यापक सर्वत्र समाना प्रेम से प्रकट हुई न जाना। भगवान श्री कृष्ण ने हमेशा प्रेम बसाया है।
स्वामी बाल योगी उमेश नाथ ने कहा कि वे पटना में एक बड़े फंक्शन में भाग लेने आए हैं, जिसमें पूरे बिहार और आसपास के राज्यों के लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वे उन सबको आशीर्वाद देने के लिए संबोधन करने के लिए उपस्थित हुए हैं।
उन्होंने राहुल गांधी के विदेश में भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाने पर कहा कि लोकतंत्र कभी खतरे में नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की मर्यादा, भारतीय सनातन परंपरा और भारतीयता का ज्ञान नहीं होने के कारण ही विदेश में जाकर भारत का अपमान किया जा रहा है।




