रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!
एक ओर जहां आज विजयादशमी व महात्मा गांधी जयंती की धूम है वही आज जनसुराज का भी स्थापना दिवस है और आज से मात्र एक साल पहले गठित जनसुराज आज बिहार में तीसरे विकल्प के रूप में देखा जा रहा है और प्रशांत किशोर की ख्याति बिहार ही नही देश भर में सर चढ़कर बोल रही है और जनसुराज लगातार अपनी एक खास पहचान बना रहा है ।इसी कड़ी में आज जनसुराज के एक वर्ष पूरे होने पर मोतिहारी के नेताओ व कार्यकर्ताओं में आलेख अलग तरह के उल्लास व उत्साह देखा गया जहां आज के इस मौके पर जिले के सभी नेता व कार्यकर्ता पार्टी कार्यलय में जमा हुए व इस पावन मौके को बड़े ही ही हर्सोल्लास के साथ मनाया गया जहां सबसे पहले दर्जनों की संख्या में कई दल छोड़कर लोगो ने जनसुराज की सदस्यता को ग्रहण किया वही प्रशांत किशोर के नाम पर एक बड़ा केक काटा गया और जनसुराजियों ने एक दूसरे को केक खिलाया व एक दूसरे को बधाई दी ।उसके बाद सैकड़ो की संख्या में जनसुराजियों ने पार्टी कार्यलय से गांधी सामरिक तक ढोल नगाड़ों के साथ एक पदयात्रा निकाली व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर इस बार जनसुराज की सरकार बनाने का संकल्प लिया ।।।




