भोजपुर-आपसी विवाद में युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में ईलाजरत!

SHARE:

रिपोर्टर- शुभम सिन्हा!

भोजपुर जिले में जहां एक ओर दुर्गा पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड स्थित पूजा पंडाल में हुई गोलीबारी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इस घटना में रंजन कुमार नामक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, जख्मी रंजन कुमार तरारी थाना क्षेत्र के डिलिया गांव का निवासी है और फिलहाल आरा शहर के गोड़ना रोड स्थित किराए के मकान में रह रहा था। उसने बताया कि वह दुर्गा पूजा मेला घूमने के दौरान केजी रोड पंडाल पर बैठा हुआ था। इस बीच वहां कुछ युवक सिगरेट पी रहे थे, जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच बहस और झगड़ा हो गया। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया और सभी युवक वापस चले गए।

इसके बाद अचानक गोलू कुमार नामक युवक, जो डीएम कोठी के पास का रहने वाला बताया जा रहा है, हथियार लेकर मौके पर पहुंचा और रंजन पर गोली चला दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आरोपी फरार हो गया। फिलहाल घायल रंजन कुमार का इलाज चल रहा है। घटना को लेकर रंजन ने बताया कि उसका विवाद उसके फ़ुआ के बेटे से हुई थी। उसी ने दस की संख्या में लड़के को बुलाया था। पहले मामला शांत हो गया, लेकिन बाद में फिर घटना को अंजाम दिया गया।

वहीं, नवादा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस वारदात से पर्व की खुशियों के बीच पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं जख्मी को आरा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Join us on: