बेगूसराय- बारिश के बीच एक घर पर वज्रपात, घर पुरी तरह जलकर राख, लोगों ने भाग कर बचाई जान!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में बड़ा हादसा हो गया जब ठनका गिरने के बाद एक घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया जिससे घर में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। हालांकि लोगों ने जैसे तैसे घर से निकलकर जान बचाई। मामला डंडारी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के वार्ड नंबर 2 की है। बताया जा रहा है की मोहनपुर गांव के वार्ड नंबर 2 के रहने वाले उदगार शाह के घर पर अचानक वज्रपात हो गया, जिससे घर में आग लग गई और घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। वहीँ उदगार शाह सहित पूरे परिवार ने किसी तरह से घर से निकाल कर अपनी जान बचाई। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से ठनका के चपेट में आने से घर जल रहा है।

Join us on: