मुंगेर- तारापुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद किए करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर तारापुर पहुंचे। जैसे ही उनका हेलीकॉप्टर पार्वतीनगर हेलीपैड पर उतरा, वहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह, मुंगेर विधायक प्रणव यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने बुके और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। वहीं सुरक्षा बलों द्वारा उपमुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अंग क्षेत्र के सुप्रसिद्ध तांत्रिक शक्ति पीठ तेलडीहा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने माता के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की और कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है।पूजा-अर्चना के उपरांत उपमुख्यमंत्री ने अपने विधान परिषद मद से मुंगेर जिले में 3 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से 36 योजनाओं का शिलान्यास किया। ये योजनाएं ग्रामीण बुनियादी ढांचे, सड़क निर्माण, नाला-पक्कीकरण और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने पर आधारित हैं। वहीं तेलडीहा मंदिर परिसर के समीप श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिवर फ्रंट डेवलपमेंट एवं पक्का निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत लगभग 14 करोड़ 99 लाख 74 हजार रुपये है।इस मौके पर जिलाधिकारी निखिल धनराज, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Join us on: