बेतिया- डीएम धर्मेंद्र कुमार और एसपी शौर्य सुमन ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

बेतिया से खबर है जहां सड़क पर उतर डीएम धर्मेंद्र कुमार ने पूजा पंडालों का निरीक्षण किया,डीएम धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया डीएम और एसपी पैदल मार्च करते हुए कई पूजा पंडालों का जायजा लिया शहर में सुरक्षा व्यवस्था के क्या हाल है डीएम ने विधिवत जायजा लिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण दुर्गापूजा को सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सजग और सतर्क है डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया की संवेदनशील इलाकों में लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है जिला में 710 स्थलो पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी गई है असमाजिक तत्वों पर पुलिस नजर बनाए हुए है सभी पूजा पंडालों में महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध है डीएम धर्मेंद्र कुमार ने नवरात्र के अवसर पर जिलावासियों से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने की अपील की है बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया दुर्गा पूजा को ले बेतिया पुलिस अलर्ट मोड़ पर है सोशल मीडिया से लेकर असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है!

Join us on: