सहरसा- पुराना खंडहर में तब्दील हो चुका विवाह भवन अब बना वृद्धआश्रम!

SHARE:

रिपोर्ट – बिकास कुमार!

सहरसा नगर निगम क्षेत्र के कहरा गांव में करीब 12 वर्ष पुराना खंडहर में तब्दील हो चुका विवाह भवन अब वृद्धा आश्रम में तब्दील होने जा रहा है, वृद्धा आश्रम के निर्माण कार्य को लेकर खासकर गांव के बूढ़े बुजुर्गों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है. दरअशल 12 वर्ष पूर्व कहरा गांव में तत्कालीन सांसद शरद यादव की कोष से विवाह विवाह भवन का निर्माण कार्य कराया गया था. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विवाह भवन का निर्माण तो करा दिया गया था लेकिन विवाह भवन में बिजली पानी के साथ साथ कोई भी मूलभूत व्यवस्था नही थी जिसकी वजह से उस विवाह भवन में आज तक एक भी शादी नही हो सकी और बाद में यह विवाह भवन खंडहर में तब्दील हो गया और यहां असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया. थक हार कर ग्रामीणों ने नगर निगम प्रसासन से इस स्थल का जीर्णोद्धार कराकर वृद्धा आश्रम खोलने की मांग की. वहीं नगर निगम प्रसासन द्वारा उक्त स्थल तत्काल अस्थाई वृद्धा आश्रम निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसका निर्माण कार्य काफी तेजी से हो रहा है. इस सम्बंध में नगर निगम की मेयर बैन प्रिया ने कहा कि वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों के लिए अनेक प्रकार की सुविधा दी जाएगी. इसका उद्देश्य यह है कि समाज मे ऐसे बुजुर्ग व्यक्ति जिनको कहीं रहने और खाने पीने की समस्या है वो इस वृद्धा आश्रम में रहेंगे जिसका पूरा ख्याल रखा जाएगा.

बाइट..1 :- जितेंद्र झा, ग्रामीण.
बाइट..2 :- शशिकांत झा, ग्रामीण.
बाइट..3 :- बैन प्रिया, मेयर नगर निगम, सहरसा.

Join us on: