रिपोर्ट – सुमित कुमार!
-मुंगेर पुलिस ने चोरी की बैटरी के साथ तीन चोर को गिरफ्तार किया गिरफ्तार दो चोर धरहरा थाना क्षेत्र और एक लखीसराय जिला का एक चोर शामिल है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया की जमालपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार को सूचना मिली डीएवी स्कूल फरीदपुर फुलका के पास स्थानीय लोगो ने बैटरी चोर को पकड़ा है इसी सूचना पर थानाध्यक्ष सशत्र बल के साथ मोके वारदात पर पहुंचे जंहा ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए दो युबको से पूछ ताछ के लिए जमालपुर थाना लाया , जंहा पुलिस द्वारा कड़ी पूछ ताछ के दौरान दोनों चोर ने बताया की चोरी की गयी आठ बैटरी को ई रिक्शा से धरहरा लेकर जा रहे थे जंहा पंचमुखी निवासी दीपक को बेचने जा रहे थे। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने धरहरा थाना क्षेत्र निवासी दीपक कुमार के घर में छापेमारी की गयी जंहा पुलिस ने चोरी के छह बैटरी की बरामदगी इसके साथ दीपक कुमार को गिरफ्तार किया एसपी ने बताया की इस मामले में पुलिस ने चोरी की 14 बैटरी और एक ई रिक्शा को जप्त किया ,उन्होंने कहा की गिरफ्तार तीन लोगो में दो धरहरा थाना क्षेत्र के इटवा निवासी सकलदेव साह पंचमुखी निवासी दीपक कुमार और लखीसराय जिला के कजरा निवासी शिवम कुमार है। एसपी ने कहा की इन लोगो का बैटरी चोरी का ग्रुप चलता है और ई रिक्शा में लगने वाली बैटरी की चोरी कर कम दामों में इधर उधर बेचने का काम करता है।




