ग्रामीण एसपी ने लूटकांड का 3 घंटे में किया पर्दाफाश, लूटे गए सामान के साथ एक गिरफ्तार, हथियार बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट: अंकित त्रिपाठी

(फतुहा/पटना): पटना से सटे फतुहा थानाक्षेत्र से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ पुलिस ने अपराधियों के मंसूबे पर पानी फेरते हुए मात्र 3 घंटे में लूटकांड का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार फतुहा थाना क्षेत्र के VOLTAS एसी गोदाम से एक पिकअप वैन माल की डिलीवरी को लेकर लखीसराय के लिए निकला था, लेकिन पिकअप वैन जैसे ही माल लेकर फतुहा आरओबी पहुंचा पहले से घात लगाए अपराधियों ने हथियार के बल ड्राइवर को निशाना बनाते हुए पिकअप से 3 एयर-कंडीशनर को लूट लिए और माल को लूटकर पास के गाँव में ठिकाने लगा दिए। जाते-जाते उन्होंने ड्राइवर पर हथियार से फायरिंग करते हुए निकल गए। ड्राइवर ने तत्काल इस बात की सूचना फतुहा थाने को दी। थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को सूचना देते हुए तुरंत अपनी एक टीम को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और जिस दिशा में अपराधी भागे थे उस में मानवीय व तकनीकी अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के दौरान एक व्यक्ति को लूटे गए सामान के साथ सोनारू मोड़ के पास 1 कट्टा व कारतूस के साथ उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब उससे पुछताछ किया तो उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया और अन्य 2 साथियों का नाम जो घटना कारित करने में शामिल थे, उनका नाम बताया। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर जब अन्य 2 फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तो दोनों अपराधी अपने घर से गायब थे। पुरे घटनाक्रम का उद्भेदन करते हुए पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि घटना में संलिप्त एक अभियुक्त भोला गोप उर्फ रहिस को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं उसके पास से एक कट्टा, 1 कारतूस और 2 खोखा भी बरामद किया गया है। उसके अन्य 2 साथियों सुजित उर्फ बुखार और सोनू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अभियुक्त सोनू के घर से छापेमारी के दौरान घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया गया है। कांड में नामजद 3 अभियुक्त में से भोला और सोनू का आपराधिक इतिहास भी रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। प्रेस वार्ता के दौरान फतुहा एसडीपीओ-1 अवधेश प्रसाद, थानाध्यक्ष सदानंद शाह, एसआई विनोद कुमार, एसआई शुभम कुमार समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वही ग्रामीण एसपी ने बताया कि लूटपाट की घटना महज 3 घंटे में उद्भेदन पटना पुलिस की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध यह कारवाई लगातार जारी रहेगी।

:बाइट: विक्रम सिहाग (ग्रामीण एसपी, पटना)

Join us on: