मुंगेर गोलिकांड मामले में एसपी सैयद ईमरान मसूद ने तुरंत लिया संज्ञान, 22 लोगों को दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

सिंघिया पंचायत के पेट्रोल पम्प फरदा गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के मामले में मुंगेर एसपी की बड़ी कार्यवाही 22 लोगों को किया गिरफ्तार। पूर्ब मुखिया प्रतिनिधि बबलू मल्लिक की लाइसेंसी हथियार कारतूस सहित अन्य समान की बरामदगी।

मुंगेर : दरअसल मामला है की सफियसराय थाना क्षेत्र के मुंगेर -लखीसराय मुख्य मार्ग के बीच पेटोल पम्प फरदा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों ( दो समुदाय ) के बीच जमीनी विवाद को लेकर दिनदहाड़े दो दर्जन से अधिक फायरिंग की घटना हुई इस गोली बारी की घटना में एक युवक अंकुश कुमार बांये पैर के जांघ में गोली लगी ,वही इस घटना के बाद एसपी सैयद इमरान मसूद ,एसडीपीओ अभिषेक आनंद सहित कई थाना की पुलिस मोके वारदात पर पहुंची जंहा पुलिस गोली फायरिंग करने वाले दोनों पक्षों के घर पर छापेमारी की इस दौरान 22 लोगों को गिरफ्तार किया जिसमे एक पक्ष के बबलू मल्लिक सहित उसके समर्थक शामिल है पुलिस ने बबलू मल्लिक की लाइसेंसी हथियार को जप्त किया है। एसपी खुद पैदल मार्च करते हुए घटना स्थल का निरक्षण कर रहे है

एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया की आज सूचना मिली सफियासराय थाना क्षेत्र के फरदा गांव पेट्रोल पम्प के पास क्रब्रिस्तान के पास बॉउंड्री को लेकर दो समुदाय के बीच झगड़ा हुआ इस दौरान पत्थरबाजी और गोलीबारी की घटना हुई है जिसमे एक युबक को गोली लगी है जिसके बाद हमलोग कई थानाध्यक्षो सहित सशत्र पुलिस के साथ पहुंचे है ,उन्होंने कहा दो पक्षों के घर में छापेमारी कर लगभग 22 लोगो की गिरफ्तारी की गयी है ,उन्होंने घटना स्थल पर हुई फायरिंग का वीडियो समाने आया है इस घटना में संलिप्त लोगो की पहचान हो गयी। पुलिस द्वारा प्रथामिकी दर्ज की जाएगी। स्थिति सम्मान्य हो गया है और घटना स्थल पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गयी है। एसपी ने लोगो से अपील की किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दे ,कोई तरह की परेशानी होती है तो पुलिस को दें अपने से कोई हरकत ना करे।

बाइट सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर

Join us on: