महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि अंतरण की प्रक्रिया शुरू की गई । वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रक्रिया का शुभारंभ किया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे। जिले में आयोजित कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन स्थानीय प्रेक्षागृह में किया गया । इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार, उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, डीपीएम जीविका श्लोक कुमार, माननीय विधायक आलोक रंजन, नगर निगम महापौर बैन प्रिया,जदयू जिलाध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया,बीस सुत्री जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह सहित 700 से अधिक जीविका दीदियाँ और आम नागरिक शामिल हुए ।शुरुआत में प्रत्येक लाभार्थी महिला के खाते में 10,000 रुपये की राशि अंतरण की जा रही है । आगे रोजगार शुरू करने और आकलन उपरांत आवश्यकता अनुसार 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी । इस योजना से महिलाएँ स्वरोजगार के साधन विकसित कर आत्मनिर्भर बनेंगी तथा गरिमा के साथ जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ेंगी ।

Join us on: