मधुबनी- पुल बनाना था कहाँ और विधायक ने कर दिया 3 किलोमीटर दूर शिलान्यास, भड़के लोगों का प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी – जटही और करहरी के बीच विहुल नदी का प्रस्तावित पुल लौकही विधायक ने शिलान्यास कर दिया 3 किलोमीटर दूर, भारी बवाल

विहुल नदी पर पुल बन जाने से घंटों की दूरी मिंटो में होगी पूरी, विधायक को क्या थी मजबूरी- रितिक रोशन

विधायक भरत भूषण मंडल के खिलाफ थमने का नाम नही ले रहा बवाल, क्षेत्र में मचा हाहाकार

पुल बन जाने से मनसापुर एनएच का 15 किलोमीटर की दूरी 5 मिनट में होगी पूरी,

आजादी के 79 वर्षों के बाद भी विकास से वंचित है दर्जनों गांव के लोग- इंजीनियर गौडी़ शंकर यादव

पुल नहीं बनने से सैकड़ों गांव के लाखों लोगों का जीवन हो रहा प्रभावित

मधुबनी जिले के लौकही विधायक भरत भूषण मंडल ने चुनाव से ठीक पहले एन वक्त पर अपने पैड़ पर कुल्हाड़ी मारकर खुद को ही राजनीति का अंत करने का काम कर लिया, विधायक की मनमानी और गैर जिम्मेदाराना हरकत से परेशान सैकड़ों गांव के महिला, किसान,युवा और बुजुर्गों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ये लोग विधायक के खिलाफ लगातार धरना- प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों के द्वारा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया जा रहा हैं। इन लोगों के द्वारा पुल चोर विधायक गद्दी छोड़ जैसे नारेबाजी का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला क्यों थमने का नाम नही ले रहा हज्जारो लोगों का आक्रोश? दरअसल लौकही प्रखंड क्षेत्र के जटही से करहरी होते हुए मनसापुर एनएच 104 को जोड़ने वाला विहुल नदी का प्रस्तावित पुल,विहुल नदी पर नही शिलान्यास कर विधायक भरत भूषण मंडल ने चंद आदमी के दवाब और प्रभाव में आकर उन्हें खुश करने के लिए प्रास्तावित जगह से 3 किलोमीटर दक्षिण जहां अप्रोच सड़क भी नहीं है। आनन फानन में ऐसे जगह पर जाकर तीन दिन पहले शिलान्यास कर दिया। जबकि 1 महीना पहले भी जटही, करहरी और परसाही के लोगों को विधायक द्वारा भरोसा दिलाया गया था कि पुल पास हो गया है जल्द ही शिलान्यास करेंगे, इस बात से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी मगर विधायक भरत भूषण ने दूसरे जगह शिलान्यास कर क्षेत्र के सैकड़ों गांव के लाखों लोगों को मायूस कर दिया है। जिसके बाद विधायक के विरुद्ध लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। लगातार 5-7 दिनों से आक्रोशित लोगों के द्वारा विधायक भरत भूषण मंडल के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही विधायक के मनमानी रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुल नहीं तो वोट नहीं और यदि विधायक भरत भूषण मंडल को राजद से टिकट मिलता है तो हमलोग उसे वोट ना देकर निर्दलीय को वोट देंगे। जटही ,परसाही और करहरी सहित सैकड़ों गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जटही और करहरी के बीच पुल बन जाने से घंटों की दूरी चंद मिनटों में पूरी हो जाएगी। जहां जटही से मनसापुर जाने के लिए 15 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है। वहीं पुल बन जाने के बाद ये दूरी 5 मिनट में पूरी हो जाएगी। 15 किलोमीटर के बजाय मात्र तीन किलोमीटर लोगों को जाना पड़ेगा। जहां एनएच 104 पर कनेक्ट हो जाएगा।
वहीं लौकही जाने के लिए घंटों घूमना पड़ता है, जब की प्रस्तावित जगह पर पुल बन जाने से ये सफर 15 मीनट में लोग तय कर लेगा।
रितिक रोशन और मांगेन मंडल सहित दर्जनों लोगों ने कहा है कि विहुल नदी पर पुल नहीं रहने के कारण लोगों को तैर कर इस पार से उस पार जाना पड़ता है। ऐसा करते समय कई लोगों की डूबकर मौत भी हो चुकी है। उसके बावजूद भी विधायक को इतना समझ नहीं आया की यहां शिलान्यास करें। यहां शिलान्यास नहीं करके चंद लोगों के दबाव और प्रभाव में आकर उन्हें खुश करने के चक्कर में विधायक बड़ी आबादी को नाखुश कर बैठे। राजनीति में इसे भारी मिस्टेक कहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा विधायक जिसके पास अपना दिमाग ही ना हो ऐसे विधायक हम लोगों को नहीं चाहिए। यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है और वह क्षेत्र में आते हैं तो इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।

वहीं मौके पर पहुंचे राजद नेता इंजीनियर गौरी शंकर यादव ने कहा कि आजादी के 79 वर्षों के बाद आज भी इस क्षेत्र के लोग विकास से वंचित हैं। यहां पुल की सख्त जरूरत है। विधायक भारत भूषण मंडल के द्वारा लोगों को आश्वासन भी दिया गया था और यहां का पुल यहां से 3 किलोमीटर दूर जाकर शिलान्यास कर दिया गया। जो न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि इससे बड़ा राजनीति में अपराध हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि पूल हर हाल में यहीं पर बनेगा इसके लिए स्कूटी व इंजीनियर, एस डी एमऔर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तक यदि पहुंचना होगा तो पहुंचकर इस बात को रखेंगे। लेकिन पूल यहीं पर बनेगा। वैसे विधायक भारत भूषण मंडल से भी बात करते हैं। पता नहीं उन्होंने ऐसा क्यों किया उनसे भी आग्रह करेंगे कि पूल हर हाल में यहां पर बने।

Join us on: