महिला संवाद कार्यक्रम में बोले तेजस्वी, अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं के लिये कई योजना लाएंगे!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

तेजस्वी यादव ने महिला संवाद कार्यक्रम में कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की जाएंगी। इनमें मां योजना, बहन योजना और माई बहन मांग योजना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को मकान, आमदनी और अन्न प्रदान किया जाएगा। साथ ही, सभी महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये दिए जाएंगे।

महिला संवाद कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने हजारों महिलाओं से बात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं को पक्का घर, रोजगार और पर्याप्त भोजन जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

Join us on: