मोतिहारी-  शिक्षक गौरव सम्मान समिति द्वारा महात्मा गाँधी प्रेक्षागृह में शिक्षक गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी मे आज शिक्षक गौरव सम्मान समिति द्वारा महात्मा गाँधी प्रेक्षागृह में शिक्षक गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका संचालन एमएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ० अरुण कुमार ने किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ० अतुल कुमार ने अपने वक्तव्य से अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक सम्मान का यह दूसरा फेज है। प्रथम फेज का आयोजन 6 सितंबर को हुआ था और तृतीय फेज के कार्यक्रम का आयोजन निकट भविष्य में किया जायेगा।
ततपश्चात कार्यक्रम के संयोजक अनिल वर्मा ने कार्यक्रम का उद्देश्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज हम जो इस कार्यक्रम की परिकल्पना कर पाए इसमें भी किसी शिक्षक की ही भूमिका है, जिन्होंने हमें तराश कर इस लायक बनाया कि इस मंच पर खड़ा हो सकूँ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो०(डॉ०) प्रसून दत्त महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी बिहार ने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो हमें मुक्त कर सके। हमारे ग्रन्थों में वर्णित है कि गुरु वह होता है जो अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दे। हमें ऐसा होना चाहिए कि हमारे व्यक्तित्व से लोग प्रभावित हो कर उसका अनुसरण कर सकें।

Join us on: