रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस ने बुधवार की रात छापामारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से दो देशी पिस्टल पुलिस ने बरामद किया हैं। बासोपट्टी थाना पुलिस ने बताया है कि पकड़े गए युवक राहगीरों को हथियार के बल पर लूटने की योजना बना रहा था। जिसे समय रहते पकड़ लिया गया।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि परसा नहर चौक के पास कुछ युवक हथियार से लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा हैं। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर बासोपट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही तीनों युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस द्वारा पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक का पहचान सत्यनारायण राय 21 वर्ष एवं रौशन कुमार 19 वर्ष दोनो घर बिरपुर, थाना बासोपट्टी, जिला मधुबनी के रूप मे बताया गया है। तलाशी के दौरान सत्यनारायण राय के पास से एक देशी पिस्टल बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह हथियार उनके गैंग के साथी गोविन्द कुमार ने उन्हें दिया है।
इसके बाद पुलिस ने आमाटोल गांव में छापामारी कर रामेश्वर मंडल के 23 वर्षिय पुत्र गोविन्द कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके घर की छत से एक और देशी पिस्टल बरामद हुआ। पुलिस का मानना है कि ये लोग हथियार के बल पर छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया करता था।
इस बाबत जयनगर सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस सफल छापेमारी में बासोपट्टी थानाध्यक्ष विकास कुमार, एस आई गौरव कुमार, प्रिया कुमारी, मुन्ना कुमार, राजेह कुमार, राज किशोर कुंवर शामिल थें।
बासोपट्टी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ ही अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करते हुए गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




