मधुबनी-बाइक और स्कॉर्पियो की आमने सामने टक्कर मे पंद्रह माह की बच्ची की मौत, तीन जख्मी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

पीएचसी कलुआही में मृत बच्ची एवं जख्मी को देखने पहुंची थानाध्यक्ष पायल भारती

मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र अंतर्गत कलुआही से बासोपट्टी जाने वाली सड़क में कलुआही थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में बाइक और स्कॉर्पियो की आमने सामने की टक्कर में 15 माह की मासूम बच्ची नमीरा आसिफ की मौत हो गई एवं बाइक पर सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कलुआही थाना क्षेत्र के भलनी गांव के मोहम्मद आज़ाद बाइक से अपने तीन मासूम भाई बहन शैयान आसिफ़ 4 वर्ष, समीर आसिफ़ 5 वर्ष, और नमीरा आसिफ़ 15 माह, को लेकर मलमल से कलुआही के दिशा मे जा रहे थे। इसी दौरान मोहम्मदपुर मस्जिद के निकट विपरीत दिशा से तेज़ रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो से बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार 15 माह की बच्ची नमीरा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तो वही बाइक सवार मोहम्मद आज़ाद, के साथ ही मासूम भाई बहन शैयान आसिफ़ 4 वर्ष, समीर आसिफ़ 5 वर्ष जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को आनन-फानन में उठा कर इलाज के लिए पीएचसी कलुआही लाया। जहां चिकित्सक डॉक्टर कमाल अहमद ने नमीरा को मृत घोषित कर दिया और तीन अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कलुआही के थानाध्यक्ष पायल भारती दल-बल के साथ पीएचसी पहुँचीं और घायलों का हालचाल जाना। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। स्थानीय लोग तेज़ रफ्तार और लापरवाह गाड़ी चलाने को लेकर स्काँर्पियो चालक के विरुद्ध आक्रोश जताया हैं।

Join us on: