जिला कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति की हुई व्यापक चर्चा : डॉ. दिलीप जायसवाल!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

भाजपा जिला कोर कमिटी की बैठक में चुनावी तैयारी की समीक्षा

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर जिला कोर कमिटी की बैठक, चुनाव में जीत का दिया गया मंत्र

जिला कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति की हुई व्यापक चर्चा : डॉ. दिलीप जायसवाल

भाजपा सभी लोगों से राय मशविरा कर चुनाव में आगे बढ़ेगी : डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना, 24 सितंबर। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास 5, देशरत्न मार्ग पर आज भाजपा ज़िला कोर कमिटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के जिला कोर कमिटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में आगामी चुनाव की तैयारी की व्यापक समीक्षा की गई।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि भाजपा संगठन वाली पार्टी है। भाजपा के 52 सांगठनिक जिले हैं। आज 26 जिलों के कोर कमिटी के सदस्यों की बैठक हो रही है और दूसरे दिन शेष जिलों की बैठक होगी।

बैठक में राजनीतिक समीक्षा की गई और क्षेत्रवार स्थिति को समझा गया। इसके अलावा चुनाव की रणनीति तैयार करने को लेकर बैठक की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और सभी चीजों में पारदर्शिता रखने के लिए कोर कमिटी से विचार विमर्श किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सभी लोगों से राय विमर्श कर चुनाव में आगे बढ़ेगी। इस बैठक में संबंधित जिलों में विपक्ष की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि बैठक में सभी जिलों के सदस्यों से अलग-अलग विस्तृत चर्चा की गई और चुनावी रणनीति को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया गया।

इस बैठक में भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सांसद एवं बिहार के सह प्रभारी दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसानिया भी उपस्थित रहे और उपस्थित कोर कमिटी के लोगों को चुनावी टिप्स दिए।

Join us on: