शंखनाद सुपर 40 में : देश, विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

नवरात्रि दुसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी

1 भारतीय हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों के लिए जारी रहेगी ‘No Entry,सरकार ने बढ़ाई रोक की समयसीमा

2 राहुल बोले:वोट चोरी, बेरोजगारी का सीधा रिश्ता,युवा भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे;मोदी इमेज बनाने और अरबपतियों को फायदा दिलाने में बिजी

3 वोट चोरी और बेरोजगारी एक-दूसरे से जुड़े,अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे युवा,राहुल का भाजपा पर वार

4 पटना में कांग्रेस का ‘महाजुटान,CWC की बैठक में राहुल-खरगे सहित होंगे पार्टी के सभी बड़े नेता,चुनाव पर मंथन

5 GST रिफार्म्स से भारत की अर्थव्यवस्था पहुंचेगी 5 ट्रिलियन डॉलर तक! CTI का दावा

6 जस्टिस वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच तेज,नकदी मामले में समिति की मदद करेंगे दो वकील

7 सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी,आधी क्षमता पर काम कर रहे हाईकोर्ट से तेज निपटारे की नहीं की जा सकती उम्मीद

8 बिहार चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार का बड़ा एलान,गरीब परिवारों को मिलेगी 2 लाख की सहायता

9 चुनाव आयोग पर राहुल की टिप्पणियों पर BJP की प्रतिक्रिया से बढ़ा अविश्वास,शरद पवार भाजपा पर हमलावर

10 टैरिफ को जादुई छड़ी मानते हैं ट्रंप,अमेरिकी राष्ट्रपति पर बरसे थरूर, बोले:उनके बयान-फैसले से भारत में रोष

11 कोलकाता में भारी बारिश से बाढ़,7 की मौत, सड़कों-घरों में 3 फीट तक पानी भरा,30 फ्लाइट्स कैंसिल;रेलवे-मेट्रो सर्विस ठप

12 शेयर बाजार में 550 अंक का उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स मामुली गिरावट के साथ बंद हुआ,GST कटौती और सेल बढ़ने से ऑटो शेयर्स चढ़े

13 पाकिस्तानी वायुसेना ने अपने ही लोगों पर गिराए बम,30 नागरिकों को उतारा मौत के घाट,मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

14 नवरात्रि पर पीएम मोदी का देश को पत्र,जीएसटी बचत उत्सव से बढ़ेगी बचत,स्वदेशी अपनाने की अपील

15 जयशंकर-रुबियो के बीच बैठक,H-1B वीजा और व्यापार को लेकर बढ़े तनाव के बीच भारत-US संबंधों पर बातचीत

16 UP:मोमबत्ती और बाइबिल रख गरीब हिंदू परिवारों का कराते थे धर्म परिवर्तन,हरदोई से 8 गिरफ्तार

17 प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश को दी 5100 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

18 दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस

19 प्रधानमंत्री को राष्ट्र के नाम संबोधन में जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य के दर्जे के बारे में बात करनी चाहिए थी:फारूक अब्दुल्ला

20 बॉम्बे हाई कोर्ट की पीठ ने मराठा समुदाय को कुनबी प्रमाणपत्र देने के फैसले पर सुनवाई से खुद को अलग किया

21 मध्य पूर्व में आएगी शांति! फ्रांस ने UNGA में फलस्तीन को दी मान्यता; अब्बास बोले:हमास को डालने होंगे हथियार

22 India-Morocco: भारत-मोरक्को में रक्षा समझौते;समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद-रोधी सहयोग पर रोडमैप हुआ तय

23 महाचमत्कार! विमान के पहिए के पास छिपकर 13 साल का बच्चा काबुल से आ गया दिल्ली

24 बिहार चुनाव में नहीं चलेगी दबंगई,खंगाली जा रही कुंडली पुलिस की रडार पर शातिर बदमाश

25 एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में कॉकपिट डोर खोलने की कोशिश,9 आरोपी हिरासत में,सभी टैक्सी ड्राइवर;बेंगलुरु से वाराणसी जा रहा था विमान

26 SC बोला:कुछ HC जजों को केस टालने की आदत;यह खतरनाक,छवि के लिए नुकसानदायक भी;जज सिस्टम बनाए,फाइलों का ढेर न लगे

27 नवरात्र पर मोदी सरकार ने दिया एक और बड़ा तोहफा,25 लाख लोगों को मुफ्त में मिलेगा LPG कनेक्शन

28 ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा,पानी के टैंकर से टकराई बुलेट,बीटेक के 3 छात्रों की दर्दनाक मौत

29 लालू परिवार में कलह,रोहिणी का माई-बाप,भाई-बहन से अनबन? ट्विटर पर सबको किया अनफॉलो

30 इंदौर में गिरी बिल्डिंग,दो की मौत,12 घायल,एमवायएच में चल रहा घायलों का इलाज

31 भारत से लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान ने फिर खटखटाया ICC का दरवाजा,दर्ज कराई शिकायत

32 जनता को लिखे पत्र में पीएम मोदी ने कहा कि नई पीढ़ी के जीएसटी सुधार अब असर दिखाने लगे हैं और पूरे देश में ‘जीएसटी बचत उत्सव’ की शुरुआत हो चुकी है। पीएम ने कहा कि ये सुधार आम जनता की बचत बढ़ाएंगे और समाज के हर वर्ग को सीधा फायदा देंगे

33 ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ पर रक्षा मंत्री का रिएक्शन,राजनाथ सिंह ने टैरिफ से जुड़े मुद्दे पर कहा, हमने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी,जो लोग खुले विचारों वाले और बड़े दिल वाले होते हैं,वे किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं देते हैं,रक्षा मंत्री दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर कासाब्लांका पहुंचे,इस यात्रा को भारत और मोरक्को के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है

34 मोरक्को की राजधानी रबात में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद भारतीय सेनाओं को पुरी छुट दी गई थी,उन्होंने रामचरितमानस का हवाला देते हुए कहा कि हमने धर्म देखकर नहीं कर्म देखकर मारा है

35 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीबों,युवाओं,किसानों व महिलाओं की सेवा के प्रति दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। सोमवार से लागू ये नए सुधार भारत की वृद्धि की गति को और तेज करेंगे और देश को दुनिया का सबसे समृद्ध देश बनाने के मार्ग पर आगे बढ़ाएंगे

36 शाह ने कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार देश की सभी माताओं और बहनों के लिए मोदी सरकार का उपहार है,जो सोमवार से नवरात्रि के शुभ अवसर पर शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा:जीएसटी सुधार के संबंध में पीएम मोदी का वादा पूरे देश में लागू किया गया है। इसमें 390 से अधिक वस्तुओं पर करों में ऐतिहासिक कमी की गई है

37 US के लिए अहम है भारत…H-1B वीजा विवाद के बीच जयशंकर से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो

38 छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र की सीमा पर नक्सली लाल आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी,40-40 लाख के इनामी ‘कोसा दादा’ और ‘राजू दादा’ ढेर

39 23 महीने बाद आज जेल से रिहा हुए आजम खान,सभी 72 मामलों में मिली जमानत

40 2 दिन में 35% चढ़ा अडानी का पावर शेयर,ग्रुप के शेयरों का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपये के पार

Join us on: