बीजेपी विधायक विभिन्न पूजा पंडालों में कर रहे घूम घूम कर शस्त्र और शास्त्र का वितरण!

SHARE:


रिपोर्ट -आदित्यानंद आर्य

सीतामढ़ी के बीजेपी विधायक मिथलेश कुमार एक बार फिर से विवादों में आ गए है ।शारदीय नवरात्र के शुरू होने के साथ ही बीजेपी विधायक पूजा पंडालों और आम लोगो में घूम घूम कर शस्त्र और शास्त्र का वितरण कर रहे है ।विधायक मिथलेश कुमार सीतामढ़ी शहर के विभिन्न पूजा पंडाल में त्रिशूल वितरण करते नजर आए है । इस दौरान इन्होंने कहा कि सनातन की रक्षा शस्त्र और शास्त्र से ही हो सकती है 2014 में असुर प्रवृति वाले पार्टी का संहार हो चुका है और आज नरेंद्र मोदी का डंका पूरे विश्व में बज रहा है।अब 2025 विधानसभा चुनाव की बारी आ गई है यहां भी असुर प्रवृति वाली पार्टी का संहार होने वाला है। इस दौरान बीजेपी विधायक मिथिलेश कुमार द्वारा RSS के सभी विंग के कार्यकर्ताओं के बीच भी शस्त्र का वितरण किया जा रहा है।

Join us on: